टीवी मसाला

BB OTT 3 से निकलने के बाद बदले Sai Ketan Rao के सुर, कहा "शिवांगी मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है..."

Sai Ketan Rao on his affair with Shivangi Khedkar: बिग बॉस ओटीटी 3 के के दौरान एक बार वीकेंड के वार पर देखा गया था कि अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर आई थी। हालांकि अब टेली टॉक से बात करते हुए साईं ने शिवांगी को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Sai Ketan Rao on his affair with Shivangi Khedkar

Sai Ketan Rao on his affair with Shivangi Khedkar: बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो गया है। अनिल कपूर के शो को अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है। बता दें कि टॉप 2 में आने के बाद सना मकबूल ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की है वहीं नैजी पहले रनर अप बन के निकले थे। बता दें कि बिग बॉस के चौथे रनर अप रहे साईं केतन राव की भी निजी ज़िंदगी सबके सामने आ गई थी। शो के दौरान एक बार वीकेंड के वार पर देखा गया था कि अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर आई थी। हालांकि अब टेली टॉक से बात करते हुए साईं ने शिवांगी को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

बिग बॉस के दौरान साईं केतन राव ने स्वीकार किया था कि वह शिवांगी खेडकर से प्यार करते हैं। हालांकि अब इमली अभिनेता ने अपना बयान बदल दिया है, और कहा है कि शिवांगी केवल उनकी अच्छी दोस्त है। टेली टॉक के साथ बातचीत में जब साईं से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "देखिए उस दिन वीकेंड के वर पर अनिल सर ने भी पूछा था, मैं बता दूँ की मैं भी शादी करना चाहता हूँ। और जब मेरी शादी होगी, जिससे भी होगी मैं आपको बता दूंगा। मैं शिवांगी को भी आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

साईं के आगे बात करते हुए कहा कि "शिवांगी मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। हम 4 साल से एक दूसरे को जानते हैं। हमेशा से एक-दूसरे को सपोर्ट करते आए हैं। इसलिए लोगों को भी लगता है कि हम एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। लेकिन जब सही वक्त आएगा तब मैं बता दूंगा "मैं कब और किस्से शादी करने वाल हूँ।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article