Bigg Boss OTT 3 के लिए मिला क्रिकेटर के इस धुरंधर को न्योता, अब बिग बॉस में छुड़ाएगा सबके चौके-छक्के

Bigg boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स इस समय कंटेस्टेंट को अप्रोच करने में व्यस्त हैं। इस बीच खबर है कि बिग बॉस के मेकर्स ने क्रिकेट की दुनिया से एक धुरंधर को शो के लिए अप्रोच किया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg boss OTT 3: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आती रहती है। इस समय मेकर्स शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट को अप्रोच करने में व्यस्त हैं। शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स पूरी मजबूती से तैयारी कर रहे हैं। दर्शक भी बिग बिग ओटीटी 3 के इंतजार में पलके बिछाए बैठा हुआ है। अब इस बीच टाइम्स नाउ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि बिग बॉस के मेकर्स ने क्रिकेट की दुनिया से एक धुरंधर को शो के लिए अप्रोच किया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg boss OTT 3

टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। जी हाँ! क्रिकेट की दुनिया में छक्के-चौके लगाने वाले धुरंधर को मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन के विवादित पास्ट को लेकर उन्हें शो का हिस्सा बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक खुद शिखर धवन ने शो में भाग लेने की आधिकारिक पुष्टि नहीं कि है।

End of Feed