टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3 के लिए मिला क्रिकेटर के इस धुरंधर को न्योता, अब बिग बॉस में छुड़ाएगा सबके चौके-छक्के

Bigg boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स इस समय कंटेस्टेंट को अप्रोच करने में व्यस्त हैं। इस बीच खबर है कि बिग बॉस के मेकर्स ने क्रिकेट की दुनिया से एक धुरंधर को शो के लिए अप्रोच किया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg boss OTT 3

Bigg boss OTT 3: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आती रहती है। इस समय मेकर्स शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट को अप्रोच करने में व्यस्त हैं। शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स पूरी मजबूती से तैयारी कर रहे हैं। दर्शक भी बिग बिग ओटीटी 3 के इंतजार में पलके बिछाए बैठा हुआ है। अब इस बीच टाइम्स नाउ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि बिग बॉस के मेकर्स ने क्रिकेट की दुनिया से एक धुरंधर को शो के लिए अप्रोच किया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। जी हाँ! क्रिकेट की दुनिया में छक्के-चौके लगाने वाले धुरंधर को मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन के विवादित पास्ट को लेकर उन्हें शो का हिस्सा बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक खुद शिखर धवन ने शो में भाग लेने की आधिकारिक पुष्टि नहीं कि है।

बात दें कि रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2023 में शिखर धवन का उनकी पत्नी ऐश धवन से डीवोर्स हो गया था। इस जोड़े ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी की थी और इनका एक बेटा भी है। हालांकि डीवोर्स के बाद ऐश बेटे को लेकर ऑस्ट्रेलिया में हैं। शिखर धवन का अपने बेटे से मिलना0 जुलना अभी बंद है। इस बीच अभी मेकर्स शिखर धवन से बातचित कर रहे हैं। अगर वह हाँ कर देते हैं तो यह बिग बॉस के लिए गेम चेंजर होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article