Bigg Boss OTT 3 promo out: भारत के सबसे बड़े डिजिटल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट के रूप में प्रतिष्ठित अनिल कपूर के आने की घोषणा के बाद, जियोसिनेमा प्रीमियम ने अब मेगास्टार के साथ एक रोमांचक प्रोमो जारी कर दिया है। 21 जून को शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी 3, बिना रुके और बिना किसी फिल्टर के मनोरंजन का एक रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। बता दें कि शो को लेकर आए दिन खबर आती रहती है। मेकर्स शो को धमाकेदार बनाने के लिए स्टार्स को अप्रोच करने में लगे हुए हैं। आज ही खबर आई थी कि सना सुल्तान शो की पहली कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट हैं। अब इसके बाद मेकर्स ने शो का नया प्रमो जारी किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर अपने बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस ओटीटी का नया प्रोमो समाने आया है। प्रोमो में अनिल कपूर अपनी जीवन यात्रा के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे बताते हैं कि कैसे सभी ने कहा, "क्या ही बाकी है एके?", जिसके जवाब में वे कहते हैं, "अभी क्या क्या बाकी है एके"। भला-बुरा, खरा-खोटा, पानी -आग, सब देखा..सब सुना....अभी तो बस शुरू किया है।" अब मेरी बारी...गेम वही रूल नया........लड़ेंगे, भिड़ेंगे, झड़ेंगे.....टिकेंगे पता नहीं.......थोड़ा लॉजिक-थोड़ा मैजिक। बहुत हो गया झक्कस, करते न कुछ और खास। प्रोमो अब तक के सबसे रोमांचक सीज़न के लिए माहौल तैयार करता है क्योंकि वे इस बात के संकेत देते हैं कि शो में प्रतियोगियों के लिए क्या होने वाला है।
