Bigg Boss OTT 3 Promo: सलमान को गद्दी से हटाकर होस्ट बने अनिल कपूर, झक्कास अंदाज़ में लेंगे कंटेस्टेंट की क्लास

Bigg Boss OTT 3 new promo out: बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने दर्शकों के लिए आज शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। शो का प्रोमो जारी कर मेकर्स ने नए होस्ट के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है। आइए टाइम्स नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 new promo out: सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस के हर नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब काफी समय से बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा चरम पर है। आए दिन शो को लेकर नई अपडेट सामने आती रहती है। अब मेकर्स ने दर्शकों की इच्छाओं को पूरा करते हुए आज शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। शो का प्रोमो जारी कर मेकर्स ने नए होस्ट के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है। आइए टाइम्स नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 new promo out

आज बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने जियो सिनेमा इंस्टाग्राम हैंडल पर नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में नए होस्ट की झलक को भी दिखाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह प्रतिष्ठित हॉट चेयर के चारों ओर टहलते हुए, दर्शकों को 'बहुत होगा रे झटका, करते हैं ना कुछ और खास' वाक्यांश के साथ चिढ़ाते हुए, जून में बिग बॉस ओटीटी के आगमन की घोषणा करते है। बिग बॉस की नई प्रतीकात्मक आंख का अनावरण करते हुए, टीज़र आगामी सीज़न में रोमांचक मोड़ का संकेत देता है। प्रोमो को देखने के बाद यह तो समझ में आ गया है कि इस बार के सीजन को सलमान खान नहीं अनिल कपूल द्वारा होस्ट किया जाएगा। इस बार वह अपने झक्कास अंदाज़ में लेंगे कंटेस्टेंट की क्लास लेते नजर आएंगे।

End of Feed