टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 विनर Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, क्या मुनव्वर फारुकी हैं वजह?

Elvish Yadav Received Death Threat: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीच क्रिकेट मैच के दौरान एल्विश को जान से मारने की धमकी एक शख्स द्वारा दी गई थी। ऐसे में पूरे स्टेडियम को सिक्युरिटी ने जल्द से जल्द खाली कराया।

Image

Elvish Yadav Received Death Threat

Elvish Yadav Received Death Threat: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव अक्सर लोगों के बीच सुर्खियों में रहते हैं। कंट्रोवर्सी तो एल्विश का पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती हर दिन कोई ना कोई बड़ी खबर यूट्यूबर की खबरों में होती है। इस बीच कल एल्विश की जान पर बात आ गई थी, एक मैच के दौरान उनको जान से मारने की धमकी मिली। इस मैच में उनका मुकाबला मुनव्वर फारुकी संग था ह खबर मिलते ही स्टेडियम खाली कराना पड़ा था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला।

कल एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी टीम हरियाणवी हंटर के साथ एंटरटेनर क्रिकेट लीग का मैच खेल रहे थे। यह मुकाबला एल्विश और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के बीच था जिसको देखने कई फैंस स्टेडियम में पहुंचे थे। इस दौरान मैच देखने आए लोगों ने एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी दी। यही देख वहां के अधिकारी और सिक्युरिटी गार्ड्स ने आनन-फानन में स्टेडियम को खाली करा दिया था। इस पूरे घटना की तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है की धमकी देने वाले लोग कौन था और कहाँ से आए थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव को यह धमकी मुनव्वर फारुकी की वजह से मिली है। बात दें कुछ महीने पहले फैंस एल्विश से काफी गुस्सा थे जब एक ईवेंट के दौरान यूट्यूबर मुनव्वर को गले लगा रहे थे। लोगों ने ट्रोल करते हुए एल्विश के हिन्दू कटरवादी होने पर सवाल खड़े किए थे। बात दें एल्विश इन दिनों रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तमाल होने के चलते पुलिस के शिकंजे में फंसे हुए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article