Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान ( Salman khan) शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है। शो का फिनाले जैसे जैसे करीब आ रहा है फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। शो को खत्म होने में अभी एक हफ्ता बचा है कि हर कोई फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। आज रात वीकेंड के वार में सलमान खान निर्णय लेने वाले हैं कि शो में आगे कौन जाएगा। इसी के चलते आज रात बिग बॉस में डबल एविक्शन होगा जिसमें घर से दो सदस्यों को बाहर कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आज रात पहला एविक्शन जैद हदीद ( Jad Hadid) का होगा।
बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते घर के चार सदस्य मनीषा रानी ( Manisha Rani) , जिया शंकर ( Jiya Shankar) , जैद हदीद ( Jad Hadid) और अविनाश सचदेव( Avinash Sachdev) पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। यह शो का आखिरी एलिमिनेशन होगा और इस बार डबल इविक्शन होगा जिसमें घर से दो लोग बाहर जाएंगें। जिसके बाद बचे हुए कंटेस्टेंट को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस बार जैद हदीद को सबसे कम वोट मिले हैं जिसकी वजह से वह शो से बाहर होंगे। इसी के साथ अविनाश सचदेव को दूसरे नम्बर पर बहुत काम वोट मिले हैं वो भी आज रात शो से बाहर हो सकते हैं।
आपको बता दें कि अभिषेक मल्हान को पहले ही टिकट टू फिनाले मिल गया है। उनके साथ पूजा भट्ट, एल्विश यादव, बेबिका ध्रुवे भी फाइनल में जाने के लिए तैयार हैं।आज शो में सलमान खान के साथ महिरा शर्मा, रफ़्तार एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 फाइनल 14 अगस्त सोमवार को होगा ।
