Bigg Boss OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2( Bigg Boss OTT 2) इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है। शो में फैंस को एंटरटेनमेंट का फूल डोज मिल रहा है तो वहीं बिग बॉस के घर में हर रोज कोई न कोई हंगामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में एल्विश यादव को साबुन का पानी पिलाने की बात पर बिग बॉस 16 रनर अप शिव ठाकरे ( Shiv Thakare) ने एलविश यादव ( Elvish Yadav) का पक्ष लेते हुए जिया शंकर ( Jiya Shankar) को लताड़ लगाई है। शिव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना की निंदा की है और खेल को खेल के तरीके से खेलने के लिए कहा है। आइए जानते हैं शिव ठाकरे ने क्या कहा
दरअसल एक टास्क के दौरान जिया शंकर ने एल्विश यादव को साबुन का पानी पिला दिया था। यह बात न जानते हुए एल्विश वो पानी पी गए थे इसके बाद सभी ने जिया शंकर की कड़ी निंदा की थी साथ ही वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी जिया को खूब डांट लगाई थी। अब इसी बात पर बिग बॉस 16 के सदस्य रह चुके शिव ठाकरे ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि "आप गेम कितना भी खेलें... आपको ट्रॉफी जरूरी होती है लेकिन इतना मत खेलो कि आप इंसानियत भूल जाओ। मुझे पूरी चीज पता नहीं है लेकिन पानी, खाना ये ऐसी चीज है ना कि हम एक बार अपनी ट्रॉफी छोड़ देंगे पर वो पानी के वक्त और खाने के वक्त... ये गेम के बीच में नहीं आना चाहिए। तो जिसने किया गलत किया" शिव ने आगे कहा की " ट्रॉफी के पैसे सब बाद में पहली चीज होती है इंसानियत। मुझे लगता है वही सिखाया जाता है अपने को बिग बॉस में जाकर वो नहीं भूलना चाहिए।"
शिव ठाकरे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 में शिव को फैंस का खूब प्यार मिला था , वह इस सीजन के रनर अप रहे थे।
