टीवी मसाला

Anupama 25 July Spoiler: मालती देवी का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर अनुपमा को धोखा देगा समर, पाखी ज्वाइन करेगी कापड़िया ऑफिस

Anupama 25 July Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की अनुज पाखी को ऑफिस ज्वाइन करने के लिए कहेगा, जिसे सुन अधिक परेशान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ समर अनुपमा और सभी घरवालों को बताएगा की उसने मालती देवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

Image

Anupama 25 July Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की अनुज पाखी को ऑफिस ज्वाइन करने के लिए कहेगा, जिसे सुन अधिक परेशान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ समर अनुपमा और सभी घरवालों को बताएगा की उसने मालती देवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

Anupama 25 July Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि गुरु मां समर को डांस एसोसिएशन वाले ब्लैकलिस्ट कर देते हैं। ऐसे में समर को समझाने अनुपमा शाह हॉउस जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ गुर मां अनुपमा को बर्बाद करने के लिए एक जबरदस्त प्लान बना रही होती है, जिसे जान अनुपमा के भी होश उड़ जाएंगे।

पाखी को ऑफिस का ऑफर देगा अनुज

सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरआत में देखने को मिलेगा कि समर और डिंपी गुरुकुल के बाद आपस में बहस बाजी कर रहे होते हैं। समर गुस्से में आग बबूला हो कर कहता है कि चाहे जो भी हो जाए वो मालती देवी का कॉन्ट्रैक्ट साइन ही करेगा वो अपनी मां को धोका नहीं देगा। वहीं दूसरी तरफ कपाड़िया हाउस में अनुज सभी के सामने एलान कर देगा की पाखी कापड़िया एम्पायर जॉइन करेगी। इस बात को सुन मानो अधिक का चेहरा पीला पड़ जाता है और वो बरखा को ये बात मैसेज कर के बताता है। इसी के साथ अनुज शाह हाउस के सदस्यों को कहता है की काव्या का बेबी शावर कपाड़िया हॉउस में होगा, जिसके लिए सभी मान जाते हैं और तैयारी शुरू कर देते हैं।

अनुपमा को धोखा देगा समर

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की समर शाह हाउस मुंह लटकाए आता है और सभी को बताता है की उसने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। लेकिन अनुपमा डिंपी और समर का चेहरा पड़ते हुए बोलती है की पूरी बात आखिर है क्या। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने मालती देवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसे सुन सभी के होश उड़ जाएंगे। इस बात को सुन वनराज समर पर चिलाते हुए कहेगी की तू तो अनुपमा का अच्छा बच्चा था। लेकिन समर सुनने के बजाए कहेगा की अच्छा बच्चा सुन-सुन कर थक गया हूं। मुझे मम्मी की तरह अच्छा बनने की कीमत नहीं चुकानी है। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां कहेगी की मई अनुपमा को तन से नहीं बल्कि मन से सजा देना चाहती हूं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article