Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दिन भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। शो के पिछले एपिसोड में घरवालों को लक्जरी टास्क दिया है, जिसके दौरान मनीषा रानी और बेबीका ध्रुवे के बीच झगडे के कारण हाथापाई तक हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पिछले एपिसोड में देखने को मिला की बिग बॉस ने घरवालों को लक्जरी टास्क दिया था। टास्क में घरवालों को डेविल और एंजेल दो भागों में बांटे गए थे, जिसमें जिया , बेबीका, एल्विश और आशिका डेविल वाले ग्रुप में थे। वहीं दूसरी तरफ अविनाश, अभिषेक, मनीषा और जैद एंजेल वाले ग्रुप में थे। टास्क के दौरान ही मनीषा रानी (Manisha Rani) और बेबीका आपस में भीड़ गए थे और उसकी के बाद बेबीका ने मनीषा को धका दे दिया है। दरअसल मनीषा जबरदस्ती बेबीका को गले लगा रही थी, साथ ही बेबीका उन्हें कह रही थी की तुम सिर्फ लड़कों की अटेंशन चाहती हो, तुम्हारा पूरा जीवन इसी पर है। इसी बात को सुन मनीषा बेबीका ध्रुवे (Bebika Dhruve) को करारा जवाब देते हुए कहती है की तुम्हारे मां-बाप को भी शर्म आएगी तुम्हे देखकर। मनीषा को बचाने के लिए बेबीका और अभिषेक मल्हान की भी आपस में तू-तू मैं मैं हो गई। इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नोमिनेटड हैं। साथ ही पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने फलक नाज को घर से बाहर आने का रास्ता दिखाया था।
