Bigg Boss OTT 2: 'तलाक मेरे लिए मौत की तरह था..' पूजा भट्ट ने 11 साल बाद इस वजह से तोड़ी अपनी शादी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 1, 2023, 08:01 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ रही हैं। अब पूजा ने अपनी शादी और तलाक के बारे में बयान दिया है। पूजा ने खुलासा किया कि तलाक उनके लिए मौत के बराबर था।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) की डांट सुनने के बाद सोमवार के एपिसोड में कई कंटेस्टेंट भुजे-भुजे से नजर आ रहे हैं। कई लोग इन बात से नाखुश हैं कि उन्हें सलमान ने डांट पड़ी तो कई कंटेस्टेंट्स को लग रहा है कि वह गेम में अच्छा नहीं कर रहे हैं। इस बीच अब पूजा भट्ट ने अपने तलाक और शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि तलाक उनके लिए मौत की तरह था, जहां वह सभी को ऐसा बता रही थीं कि वह ठीक हैं, लेकिन अंदर से वह काफी कुछ सह रही थीं। तलाक के बाद ही उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह धीरे-धीरे शराब पर डिपेंड हो गईं। हालांकि अब वह न तो किसी इंसान पर डिपेंड हैं और न ही शराब पर।

End of Feed