Bigg Boss OTT 2: पूजा ने जिया से कही ये बात फूट-फुटकर रोने लगी एक्ट्रेस, कहा मेरे अंदर हिम्मत नहीं मैं उनको....

Bigg Boss OTT 2: बीते एपिसोड में पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच बहस हो गई। जिसमें पूजा ने जिया को कुछ ऐसा बोल दिया कि वह फूट-फुटकर रोने लगी।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान शो बिग बॉस ओटीटी इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है। आठ हफ्तों के बाद अब शो फाइनल के नजदीक आ गया है। जैसे-जैसे शो फाइनल की तरफ बढ़ रहा है शो में नए हंगामे हो रहे हैं। बीते एपिसोड में पूजा भट्ट( Pooja Bhatt) और जिया शंकर ( Jiya Shankar) के बीच बहस हो गई। जिसमें पूजा ने जिया को कुछ ऐसा बोल दिया कि वह फूट-फुटकर रोने लगी।

Bigg Boss OTT 2

सोमवार को शो में एक टास्क हुआ जिसमें पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली तो वहीं मनीषा, जिया, एल्विश को एलिमिनेट किया गया। इस टास्क में पूजा भट्ट ने एक बार फिर जिया को फेक बुलाया और कहा कि तुम मनीषा के साथ दोस्ती का नाटक कर रही हो, तुम फेक दोस्ती दिखा रही हो। यह सुनकर जिया फूट-फुटकर रोने लगी , जिया ने कहा कि पूजा हमेशा मुझे ऐसा बोलती हैं मैंने उन्हें गलत समझा। वह 99 % सही होती हैं लेकिन वह कभी-कभी गलत भी होती है। जिया ने आगे कहा कि मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं की मैं पूजा जी को गलत बोल दुं। इन सब के बाद एल्विश, मनीषा और अभिषेक ने उसे गले लगा लिया।

End of Feed