Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की कंटेस्टेंट पूजा भट्ट ट्रॉफी लेने से कुछ कदम चूक गई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस फ़ाइनल मुक़ाबले के कुछ ही मिनट पहले आउट हो गई लेकिन एक्ट्रेस ने अपने फैंस के बीच खास जगह बनाई। लोगों ने उन्हें बिग बॉस के घर में देखा और खूब प्यार दिया। पूरे आठ हफ़्ते रहने के बाद पूजा भट्ट बाहर आई और उन्होंने टेली टॉक के साथ खास बातचीत किया। पूजा ने अपनी जर्नी के बारे में बताया और घर में बनी उनकी दोस्त बेबिका ध्रुवे को लेकर भी कई खुलासे किए।
बिग बॉस ने बनाया ज़्यादा बोल्ड पूजा भट्ट कहती हैं कि जब उनके पास यह ऑफर आया था तो कई लोगों ने उन्हें बिग बॉस में जाने से मना किया था, लेकिन मैं नहीं मानी और मैं घर में आ गई। मुझे लगता है बिग बॉस के घर ने मुझे और ज़्यादा साहसी और बोल्ड बनाया है अब मैं पहले से भी ज्यादा रीयल हूं और खुलकर अपनी बात कह सकती हूँ। बिग बॉस के घर में मैंने बहुत कुछ सिखा और समझा है।
