FIR Filed Against Manisha Rani Over Venom Case: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव बीते कई दिनों से वेनम केस के कारण मुसीबतों में फंसे हुए हैं। दरअसल, एल्विश यादव (Elvish Yadav)पर आरोप लगा है कि वह नोएडा में गैर-कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराते हैं, साथ ही कोबरा सांपों के जहर की भी सप्लाई करते हैं। हालांकि एल्विश यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हैरत की बात तो यह है कि एल्विश यादव के साथ-साथ इस मामले में अब मनीषा रानी (Manisha Rani) को भी घसीटा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में मन्नारा चोपड़ा ने दिखाया दम, इस कंटेस्टेंट को घर भेज सकते हैं सलमान खान
'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) की मनीषा रानी (Manisha Rani) को मामले में एल्विश यादव (Elvish Yadav)का सहयोगी बताया गया है, साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एक्टर फैजान अंसारी ने मनीषा रानी के खिलाफ मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैजान अंसारी ने एल्विश यादव को भी 'ड्रग डीलर' बताया है। फैजान अंसारी ने मुंबई पुलिस कमिशनर को एक फॉर्मल लेटर लिखकर यह अनुरोध किया है कि वह एल्विश यादव के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए मनीषा रानी का फोन जब्त करें। फैजान अंसारी का कहना है कि उन सबको एल्विश यादव की गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ एक साथ आना चाहिए।
एल्विश यादव, मेनका गांधी के खिलाफ करेंगे मानहानि का केस
बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने वीडियो शेयर कर न केवल अपने ऊपर लगे इल्जामों को खारिज किया, बल्कि वीडियो में यह साफ कहा कि वह मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। एल्विश यादव ने वीडियो में कहा था, "मैं इतनी आसानी से किसी को नहीं छोड़ता हूं। मानहानि का मुकदमा आना तो तय है।"
