टीवी मसाला

Bigg Boss 17 : बिग बॉस ने आमने-सामने किए टीवी और ओटीटी कलाकार, फैंस ने कहा अब शुरू होगा असली खेल

Bigg Boss 17 New Promo : बिग बॉस 17 के आज के एपिसोड में घर में महासंग्राम होने वाला है, बिग बॉस ने घर को दो हिस्सों में बाँट दिया है। एक हिस्सा टीवी वालों का और दूसरा हिस्सा ओटीटी या यूट्यूबर वालों का।

Image

Bigg Boss 17 New Promo

Bigg Boss 17 New Promo : बिग बॉस 17 लगातार नए ट्विस्ट और टर्न के साथ फैंस को एंटरटेन कर रहा है। शो को शुरू हुए 3 हफ्ते हो गए हैं अब सदस्य घर में और अपने फैंस के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। बीते एपिसोड में घर में खूब हंगामा हुआ जिसमें दिल के मकान में रहने वाले सदस्यों के बीच खूब लड़ाई-झगड़े हुए अब एक बार फिर बिग बॉस घर में हंगामा करवाने वाले हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के अंदर एक टास्क होगा जिसमें घर दो हिस्सों में बाँट दिया जाएगा।

बिग बॉस 17 के आज के एपिसोड में घर में महासंग्राम होने वाला है, बिग बॉस ने घर को दो हिस्सों में बाँट दिया है। एक हिस्सा टीवी वालों का और दूसरा हिस्सा ओटीटी या यूट्यूबर वालों का। लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार बिग बॉस घर वालों से कहते हैं कि आज घर में टीवी वर्सज़ ओटीटी होगा और सभी घर वालों को अपना पक्ष साबित करना पड़ेगा। इस प्रोमो में दिखाया गया कि टीवी की तरफ से अंकिता लोखण्डे ( Ankita Lokhande) खड़ी है और दूसरी तरफ तहलका भाई ( Sunny Arya) खड़ा है, दोनों टीवी वाले अपने आप को दमदार साबित कर रहे हैं वहीं ओटीटी वाले उनकी कमियाँ निकाल रहे हैं। इस बीच घर में जमकर हंगामा होगा जो देखने लायक होगा।

आमने - सामने के इस खेल में ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma ) और अरुण महाशेट्टी ( Arun Mahashetty ) भिड़ने वाले हैं। ऐश्वर्या अपने आप को दमदार साबित कर रही है और अरुण उसे पापा की परी कहकर बुला रहा है। वहीं ईशा मालवीय के सामने अनुराग डोभाल को खड़ा किया गया है जो ईशा से काफी बहस कर रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article