टीवी मसाला

Elvish Yadav के बाद अब वेनम केस में फंसी मनीषा रानी, भोजपुरी क्वीन के खिलाफ दर्ज हुई FIR

FIR Filed Against Manisha Rani Over Venom Case: 'बिग बॉस ओटीटी 2' की मनीषा रानी पर कानूनी गाज गिरी है। एल्विश यादव से जुड़े वेनम केस में अब मनीषा रानी को भी घसीटा जा रहा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ मामले को लेकर FIR भी दर्ज हुई है।

Image

मनीषा रानी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

FIR Filed Against Manisha Rani Over Venom Case: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव बीते कई दिनों से वेनम केस के कारण मुसीबतों में फंसे हुए हैं। दरअसल, एल्विश यादव (Elvish Yadav)पर आरोप लगा है कि वह नोएडा में गैर-कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराते हैं, साथ ही कोबरा सांपों के जहर की भी सप्लाई करते हैं। हालांकि एल्विश यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हैरत की बात तो यह है कि एल्विश यादव के साथ-साथ इस मामले में अब मनीषा रानी (Manisha Rani) को भी घसीटा जा रहा है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) की मनीषा रानी (Manisha Rani) को मामले में एल्विश यादव (Elvish Yadav)का सहयोगी बताया गया है, साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एक्टर फैजान अंसारी ने मनीषा रानी के खिलाफ मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैजान अंसारी ने एल्विश यादव को भी 'ड्रग डीलर' बताया है। फैजान अंसारी ने मुंबई पुलिस कमिशनर को एक फॉर्मल लेटर लिखकर यह अनुरोध किया है कि वह एल्विश यादव के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए मनीषा रानी का फोन जब्त करें। फैजान अंसारी का कहना है कि उन सबको एल्विश यादव की गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ एक साथ आना चाहिए।

एल्विश यादव, मेनका गांधी के खिलाफ करेंगे मानहानि का केस

बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने वीडियो शेयर कर न केवल अपने ऊपर लगे इल्जामों को खारिज किया, बल्कि वीडियो में यह साफ कहा कि वह मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। एल्विश यादव ने वीडियो में कहा था, "मैं इतनी आसानी से किसी को नहीं छोड़ता हूं। मानहानि का मुकदमा आना तो तय है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article