Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए लगातार घर में सेलिब्रिटीज को बुला रहे हैं। घर में आए मेहमान कंटेस्टेंट्स से सवाल -जवाब कर रहे हैं। घर में हाल ही में आई आरजे ने अभिषेक से पूछा कि आप अपने अलावा किसे देखते इस शो का विनर। अभिषेक अपने दोस्त एल्विश का नाम लेते हैं। एल्विश का नाम सुनकर मनीषा रानी को बुरा लगता है।
Abhishek Malhan and Manisha Rani (credit pic: instagram)
मनीषा रानी अभिषेक से कहती हैं कि मैं तुझसे बहुत नाराज हूं। तूने विनर के लिए एल्विश का नाम लिया। क्या हम डिजर्विंग नहीं हैं। मनीषा अभिषेक से कहती हैं कि अब मैं समझ गई। तुम एल्विश के फैंस को दिखाना चाहते हो कि तुम उसे सपोर्ट कर रहे हो ताकि वो लोग भी तुम्हें वोट दें।
मनीषा और अभिषेक में हुई बहस
अभिषेक कहते हैं कि अगर वो एल्विश के फैंस है तो उसे वोट देंगे। वो शो जीते मुझे नहीं। मेरे हिसाब से एल्विश बेहतर कंटेस्टेंट है। मनीषा अभिषेक से कहती हैं कि मुझे जीतने दें। तुम दोनों तो करोड़पति हो। तुम्हारे सोशल मीडिया पर मुझसे कई ज्यादा फॉलोअर्स है। मुझे ये 25 लाख जीतनेद दो। अभिषेक मजाक में कहते हैं कि तू शो नहीं जीतेगी मैं फिर भी तुझे 25 लाख दे दूंगा। लेकिन ट्रॉफी तो मैं या एल्विश ही जीतेंगे। एल्विश अभिषेक और मनीषा की बहस को लाइट करने के लिए कहते हैं हम सभी को लोग जानते हैं। घर में जो भी आता है वो तुमसे मिलता है।
