Bigg Boss ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने फिनाले वीक में है। 14 अगस्त को फिनाले एपिसोड होगा। फिनाले एपिसोड से पहले कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को रोस्ट करते हैं। रोस्ट टास्क के दौरान सभी घरवालों ने एक- दूसरे की पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं। रोस्ट के दौरान एल्विश यादव पूजा भट्ट से कहते हैं वो घर में इतना काम करती हैं। उन्हें पता है कि हरियाणवी घरों में कितना काम होता है तो क्या आप मुझसे शादी करोंगे।
पूजा एल्विश की बातें सुनकर हंसने लगती हैं। एल्विश टास्क खत्म होने के बाद मनीषा रानी से कहते हैं 51 साल की उम्र में पूजा भट्ट इतनी खूबसूरत हैं। अपने जमाने में वो कितनी खूबसूरत होंगी। वो आगे कहते हैं अगर वो मेरी उम्र की होती तो मैं उन्हें अप्रोच जरूर करता।
एल्विश यादव पूजा भट्ट को करते हैं पंसद
एल्विश आगे कहते हैं, पूजा भट्ट की पर्सनैलिटी बहुत बोल्ड और स्ट्रांग हैं। मुझे इस तरह की महिलाएं पसंद है। घर में उनके जैसा ऑरा किसी का नहीं है। इस उम्र में वो इतनी सुंदर है। अपने जमाने में कितनी खूबसूरत होंगी। मैं जब घर से बाहर जाऊंगा तो उनकी पुरानी फोटोज देखूंगा। अगर वो मेरी उम्र की होती तो जरूर अप्रोच करता। पूजा भट्ट भी बेबिका से कहती हैं कि इस घर में सबसे ज्यादा अच्छी पर्सनैलिटी एल्विश यादव की है। मैं चाहती हूं कि ये शो वहीं जीते।
