Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट पर लट्टू हुए मनीषा रानी के पापा, यूजर्स बोले- 'ये दोनों बाप-बेटी एक जैसे हैं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 2, 2023, 08:38 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में फैमिली वीक चल रहा है। इस मौके पर बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में मनीषा रानी के पापा ने घर में एंट्री लेती है। घर में एंट्री से साथ ही वह पूजा भट्ट के साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आते हैं, जिसको देख घरवालों के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं।

Bigg Boss OTT 2 Family Week: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का लेटेस्ट फैमिली वीक (Bigg Boss OTT 2 Family Week) स्पेशल एपिसोड काफी पसंद किया गया है। इस बीच मनीषा रानी (Manisha Rani) के पिता बिग बॉस के घर में एंट्री लेते है। मनीषा अपने पिता को देखकर इमोशनल हो जाती हैं, और फूट-फूट कर रोने लगती हैं। मनीषा रानी बिग बॉस के घर में अक्सर फ्लर्ट करती हुई नजर आती हैं, अब उनके पिता को देखकर यूजर्स का मानना है कि वह बिलकुल अपने पिता पर ही गई हैं। दरअसल घर में घुसने के बाद से ही वह पूजा भट्ट को यह बताते हैं कि वह उनके काफी बड़े फैन हैं। कई मौकों पर मनीषा रानी के पिता, पूजा भट्ट के साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आते हैं, जिसके बाद वहां मौजूद घरवाले हैरान रह जाते हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed