Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है, आज के एपिसोड में पूजा भट्ट के पिता और बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। बिग बॉस में महेश भट्ट की एंट्री काफी लाजवाब होने वाली है, अभी से ही सोशल मीडिया पर महेश भट्ट ट्रेंड कर रहे हैं। कई यूजर्स पूजा भट्ट के पिता को ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि महेश भट्ट, बिग बॉस के घर में फीमेल कंटेस्टेंट्स को अपने टच से अनकम्फर्टेबल कर रहे हैं। इसको लेकर कई ट्वीट सामने आ रहे हैं। इस बीच कई लोगों का मानना है कि महेश भट्ट की बात करने का तरीका ही ऐसा है, उनका मकसद किसी को अनकम्फर्टेबल कराने का नहीं है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
BB OTT Family Week: महेश भट्ट पर लगाए आरोप
सोशल मीडिया पर बिग बॉस खबरी का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा, ‘महेश भट्ट सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स को अनकम्फर्टेबल कर रहा है। ये ठर*##* बुड्ढा कभी नहीं सुधरेगा।’ सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। घर से बाहर आते वक्त महेश भट्ट, बेबिका ध्रुवे को स्टार देने वाले हैं। जिस पर भी दर्शक सवाल उठा रहे हैं। बिग बॉस के आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।
