Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है जैसे-जैसे शो का फाइनल नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। पिछले हफ़्ते हुए एविक्शन में अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) और जाद हदीद( Jaid Hadid) को बाहर का रास्ता दिखाया गया। अब सलमान खान ( Salman Khan) ने मिड वीक एविक्शन का ऐलान कर फैंस की सांसे बढ़ा दी है। शो में मनीषा रानी (Manisha Rani) , एल्विश यादव( Elvish Yadav) और जिया शंकर ( Jiya Shankar) पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा सदस्य को वोट करने में पीछे नहीं हट रहे। इसी कड़ी में मनीषा रानी के फैंस ने इतिहास रच दिया है लोग उन्हें बेहिसाब वोट कर रहे हैं जिसके चलते मनीषा ट्रेंड कर रही है। मनीषा की फ़ैन फालोइंग इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने एल्विश यादव को पीछे छोड़ दिया। मनीषा रानी वोटिंग लिस्ट में ट्रेंड कर रही है उसके बाद एल्विश यादव हैं और फिर सबसे कम ना जिया शंकर को वोट मिले हैं।
बता दें कि इस हफ़्ते बुधवार को मिड वीक इविक्शन में फैसला होगा कि घर से कौन बेघर होगा। फिलहाल शो में पूजा भट्ट , बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मल्हान को सीधा फाइनल में एंट्री मिल गई है।ट्रेंड की माने तो बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान , एल्विश यादव और पूजा भट्ट के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला होने वाला है। अब देखना यह होगा कि शो की ट्रॉफी कौन लेकर जाता है। 14 अगस्त सोमवार को शो का फिनाले आ रहा है।
