टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: मेकर्स ने इस कंटेस्टेंट को निकालने का रचा षड़यंत्र, इस हफ्ते कटेगा शो से पत्ता

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 26, 2023, 09:19 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कप्तान होने के चलते पूजा भट्ट के पास नॉमिनेशन से बचने के साथ ही एक और बड़ी पॉवर थी, वह अपने मनपसंद कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचा सकती थीं। आइए इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Image

All You Need To Know About Bigg Boss OTT 2's nomination task (Credit: Instagram)

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कप्तान होने के चलते पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पास नॉमिनेशन से बचने के साथ ही एक और बड़ी पॉवर थी, वह अपने मनपसंद कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचा सकती थीं। बिग बॉस का इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प रहा है। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स की एक्टिविटी एरिया में बुलाते हैं, जहां जंगल तैयार किया जाता है। वहां एक बड़े से पेड़ पर एक हरा सेब और कई सारे लाल सेब लगे हुए थे। लाल सेब का मतलब नॉमिनेट करना और हरे सेब का मतलब नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित होना है। बिग बॉस पूजा भट्ट को यह हरा सेब किसी एक कंटेस्टेंट को देने के लिए कहते हैं। जिसके बाद वह इसे फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान को दे देती हैं। जिसके बाद वह नॉमिनेशन से बच जाते हैं। आइए इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

आशिका भाटिया होंगी घर से बेघर?

बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में सबसे ज्यादा लाल सेब मनीषा रानी और आशिका भाटिया को मिलते हैं, जिसके साथ ही दोनों घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर खबर सामने आ रही है कि मेकर्स कई दिनों से आशिका को बाहर करने का प्लान बना रहे हैं, क्योंकि वह ज्यादा कंटेंट नहीं दे पा रही हैं। जिसके बाद इस हफ्ते आशिका ही घर से बेघर हो सकती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article