Bigg Boss OTT 2: महेश भट्ट के टच से अनकम्फर्टेबल हुईं जिया-मनीषा? यूजर्स बोले- 'ये कभी नहीं सुधरेगा'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 2, 2023, 02:32 PM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आज बिग बॉस के घर में महेश भट्ट की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस लाइव फीड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कई यूजर्स का मानना है कि महेश भट्ट के अपने टच से घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स को अनकम्फर्टेबल कर रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है, आज के एपिसोड में पूजा भट्ट के पिता और बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। बिग बॉस में महेश भट्ट की एंट्री काफी लाजवाब होने वाली है, अभी से ही सोशल मीडिया पर महेश भट्ट ट्रेंड कर रहे हैं। कई यूजर्स पूजा भट्ट के पिता को ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि महेश भट्ट, बिग बॉस के घर में फीमेल कंटेस्टेंट्स को अपने टच से अनकम्फर्टेबल कर रहे हैं। इसको लेकर कई ट्वीट सामने आ रहे हैं। इस बीच कई लोगों का मानना है कि महेश भट्ट की बात करने का तरीका ही ऐसा है, उनका मकसद किसी को अनकम्फर्टेबल कराने का नहीं है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed