Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Batt) ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली है। इस समय फैमिली वीक चल रहा है, और सभी कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस के घर में आ रहे हैं। इस बीच घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया है। इस बीच पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट भी घर में घुसते ही इमोशनल हो गए और अपनी बेटी पूजा को गले लगाकर फूट-फूट कर रोने लगे। घर में घुसने के बाद महेश भट्ट ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने मनीषा रानी को आशीर्वाद दिया और एल्विश के सामने अपनी जिंदगी के काले सच से पर्दा उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे पूजा भट्ट मुश्किल समय में उनका सहारा बनी थीं। आइए टाइम्स ऑफ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Mahesh Bhatt in Bigg Boss OTT 2
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: इसी हफ्ते सलमान खान के शो से कटेगा पूजा भट्ट का पत्ता, वजह जानकर होगी हैरानी
‘मैं शराब पीकर सड़क पर पड़ा हुआ था’
एल्विश यादव से बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, ‘मैं बड़ा फिल्ममेकर था, लेकिन शराब पीने की बुरी आदत भी थी, एक रात मैंने इतनी शराब पी ली थी कि पूरी रात में सड़क पर पड़ा हुआ था, फिर सुबह जब होश आया तो मैं घर गया। घर पहुंचने के बाद मेरी बेटी शाहीन ने मुझे देखकर अपना मुंह फेर लिया। इस बात को 36 साल हो गए हैं, मैंने अपनी जिंदगी में दोबारा शराब नहीं पी है।’ महेश भट्ट को इस तरह बिग बॉस के घर में देखना दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है। आज बिग बॉस का एपिसोड लाजवाब होने वाला है।
