Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में है। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) की क्लास लगाई। सलमान ने एल्विश को अपशब्द कहने के लिए लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि आप लोग खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कहते हैं और लड़की को गाली देते हैं। सलमान की बातें सुनकर एल्विश को अपनी गलती का एहसास होता है। सलमान एल्विश के साथ अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को भी उनका साथ देने के लिए डांट लगाते हैं।
सलमान के जाने के बाद जिया शंकर पूजा भट्ट से कहती हैं कि मुझे एल्विश को अपने आस-पास देखकर असुरक्षित महसूस होता है। जिया कहती हैं अगर एल्विश जानता है कि वो कैमरे के सामने ऐसी बात कर रहा है। तो वो बाहर पता नहीं कैसा इंसान होगा। जिया आगे कहती हैं वो अभिषेक को बता रहा था कि मैंने अपने चैनल पर कई लोगों को रोस्ट किया है।
जिया ने पूजा से कही अपने दिल की बात
पूजा आगे कहती हैं कि मैं तुम्हारी बातों से बिल्कुल सहमत हूं। मैंने कई बार एल्विश से कहा है कि अगर वो अलग दिखने के लिए कैमरे के सामने ऐसा कर रहा है तो बहुत गलत है। मनीषा सबसे ज्यादा आग लगाती है। उसकी वजह से अभिषेक और बाकी लोगों की बर्ताव इतना बदल गया है। सलमान भी मनीषा को कह चुके हैं कि वो इस शो में रियल नहीं है। एल्विश घर में बेबिका और जिया से अपनी बदतमीजी के लिए माफी मांगते हैं।
