Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दिन भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। हाल ही में घर के सदस्यों के बीच कैप्टैन्सी टास्क का आयोजन किया था। जिसमें अविनाश, पूजा जैद, बेबीका और फलक को बीबी साइन पर मिट्टी लगनी थी, इसी के साथ बाकि कंटेस्टेंट को उस मिट्टी को हटाना था। इसी दौरान अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेवा के बीच झगड़ा हो जाता है। इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिरकार ये पूरा मामला है क्या।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में कैप्टैन्सी दौरान अविनाश सचदेवा और अभिषेक मल्हान के बीच झगड़ा हो जाता है। इसी दौरान दोनों के दूसरे को नल्ला कहने लगते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पिछले एपिसोड में देखने को मिला की कैप्टैन्सी टास्क के दौरान अविनाश और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के बीच झगड़ा हो जाता है। दरअसल अविनाश (Avinash Sachdeva) और आशिका भाटिया के बीच मिट्टी हटाने को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान अविनाश आशिका को बॉडी शेमिंग करते हुए बैल बुद्धि बोल देते हैं, जोड़े सुन अभिषेक उन्हें 'लड़कियों से लड़ने वाली बकरी कह देते हैं। फिर दोनों के बीच तू तू मैं मैं होने लगती है और दोनों आपस में एक दूसरे को नल्ला बुलाने लगते हैं। बता तें चलें की इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए जिया शंकर, आशिका भाटिया, अविनाश सचदेवा, फलक नाज और जैद हदीद का नाम शामिल है। अब देखना ये होगा की सलमान खान इस वीकेंड के वार में किस-किस घरवाले की क्लास लगाएंगे।
