Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दिन भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। घर के सदस्यों के घर वाले अक्सर शो को लेकर ट्विटर पर अपनी राय देते रहते हैं। हाल ही में फुकरा इंसान की बहन ने बेबीका ध्रुवे को फटकार लगाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट किया है। बेबीका ने मनीषा रानी के बतमीजी और हाथापाई की थी, जिसको लेकर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में पढ़िए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के एक एपिसोड में टास्क के दौरान ही मनीषा और बेबीका आपस में भीड़ गए थे और उसकी के बाद बेबीका ने मनीषा को धका दे दिया है। दरअसल मनीषा जबरदस्ती बेबीका ध्रुवे (Bebika Dhruve) को गले लगा रही थी, साथ ही बेबीका उन्हें कह रही थी की तुम सिर्फ लड़कों की अटेंशन चाहती हो, तुम्हारा पूरा जीवन इसी पर है। मनीषा को बचाने के लिए बेबीका और अभिषेक मल्हान की भी आपस में तू-तू मैं मैं हो गई। ऐसे में फुकरा इंसान की बहन प्रेरणा मल्हान (Prerna Malhan) ने इस वाकया पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है की 'कैसे बंदी है ये बेबीका'। जिसके बाद फैंस मनीषा रानी के सपोर्ट में भी उतरे। फैंस चाहते हैं की बेबीका की इस हरकत पर सलमान खान इस वीकेंड का वार में उनकी क्लास भी लगाए। स बार घर से नॉमिनेट होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नोमिनेटड हैं।
