Bigg Boss OTT 2: दोस्त, दोस्त न रहा.. पहले ही दिन फुकरा इंसान ने पीठ पीछे उड़ाई एल्विश यादव की खिल्ली, भड़क गए दर्शक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 14, 2023, 08:25 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में यूट्यूबर एल्विश यादव ने एंट्री मार ली है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोट में जिया शंकर (Jiya Shankar), अविनाश सचदेन और फुकरा इंसान मिलकर उनका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। फुकरा इंसान को एल्विश यादव का मजाक उड़ाता देख, जनता उनपर भड़क गई है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एंट्री मार ली है। वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल हुए हैं। घर में घुसते ही फुकरा इंसान (Fukra Insaan) यानी अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan), एल्विश का स्वागत करते हैं, उनसे गले मिलते हैं और गेम के बारे में कुछ बातें बताते हैं। बिग बॉस में एंट्री के साथ ही एल्विश यादव घर के बाकी सदस्यों से पंगा लेते दिख रहे हैं। उन्होंने अविनाश सचदेव और जिया शंकर को बोरिंग करार दे दिया तो बेबिका को लेकर भी कई उल्टी-सीधी बातें करी हैं। जिसके बाद अब अभिषेक मलहान जिन्हें एल्विश का खास दोस्त समझा जा रहा है, वही उनका मजाक उड़ाते भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

End of Feed