Bigg Boss Ott 2 Finale: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी हफ्ते में हैं। इस बार का सीजन धमाकेदार रहा। पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, बेबिका ध्रुवे, मनीषा रानी और एल्विश यादव इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए लगातार सेलेब्स की एंट्री करवा रहे हैं। घर में इस शनिवार टोनी कक्कड़ और अशीष कौर ने लाइव कॉन्सर्ट किया। 14 अगस्त को शो का फिनाले है। इस बार फुकरा इंसान या एल्विश यादव में से कोई एक ट्रॉफी जीत सकता है। फैंस फिनाले एपिसोड के टेलिकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस का फिनाला सितारों से सजी शाम होगी। शो पर आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन पहुंचेंगे। इसके अलावा बिग बॉस के फिनाले पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आने वाले हैं।
फिनाले में होगी शाहरुख -दीपिका की धांसू एंट्री
द खबरी ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। फिनाले पर फैंस को एक बार शाहरुख और सलमान की मस्ती देखने को मिलेगी। दोनों सुपरस्टार को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
शाहरुख और दीपिका टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से बातचीत भी करेंगे। इस बार का फिनाले काफी धमाकेदार और ग्रैंड होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 काफी सक्सेफुल सीजन रहा। कंटेस्टेंट्स ने पहले हफ्ते से ही अपनी गेम खेली है। शो का फिनाले जिओ सिनेमा पर 14 अगस्त को रात 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।
