टीवी मसाला

Abhishek-Jiya: फुकरा इन्सान-जिया शंकर की बढ़ रही हैं नजदीकियां, नए ब्लॉग में फैंस को मिला सबूत

Abhishek-Jiya: अभिया के फैन दोनों को साथ देखकर बहुत खुश होते हैं. आपको बता दें कि अभिषेक और जिया के बीच नई खिचड़ी पक रही है, जिसे फुकरा इन्सान के फैन ने उनके नए ब्लॉग में स्पॉट किया है.

Image

abhiya.

Abhishek-Jiya: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2( Bigg Boss OTT 2) के पसंदीदा स्टार अभिषेक( Abhishek Malhan) और जिया ( Jiya Shankar) इन दिनों फैंस के बीच अपनी खास जगह बना रहे हैं. दोनों की दोस्ती को बिग बॉस के घर में भी लोगों ने खूब पसंद किया था. अब शो के बहार भी लोग इन्हें भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. कुछ दिन पहले दोनों का गाना जुदाईयां रिलीज हुआ है. जिसमें जिया-अभिषेक की खास बॉन्डिंग नजर आ रही है. यह गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर आ गया है, अब फैंस ने फुकरा इन्सान के नए ब्लॉग में एक ऐसी चीज को स्पॉट किया है जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच खिचड़ी पक रही है.

हाल ही अभिषेक मल्हान उर्फ़ फुकरा इन्सान ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बिग बॉस को रीक्रिएट किया. यह एक फनी गेम था जो अभिषेक अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे. इस ब्लॉग में उनके हाथ में वही खिलौना दिखा जो जिया ने उन्हें बिग बॉस में दिया था. इस सॉफ्ट टॉय का नाम कैस्पर है अपने ब्लॉग में अभिषेक अपने हाथ में इसी टॉय को लिए दिखाई दिए. इस ब्लॉग के बाद फैंस ने अभिषेक को जिया के नाम से टीज करना शुरू कर दिया है. इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि अभिषेक जिया को पसंद करते हैं और उनकी दी हुई चीज को संभालकर रख रहे हैं. वैसे फैंस अब दोनों को एक बार फिर से साथ देखना चाहते हैं और नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article