टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो से कटेगा इस हसीना का पत्ता, फुकरा इंसान की परवरिश पर उठाए थे सवाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 6, 2023, 08:48 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते टोटल 7 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गए हैं। जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स को वोटिंग लिस्ट में सबसे नीचे वाली जगह मिली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है।

Image

Bigg Boss OTT 2 Elimination Week 3

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से अब तक चार कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए हैं। पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar), पलक पुरसवाली, आलिया सिद्दीकी और आकांक्षा पुरी को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पिछले हफ्ते ही डबल एविक्शन हुआ था। अब इस हफ्ते घर में टोटल 7 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गए हैं। जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स को वोटिंग लिस्ट में सबसे नीचे वाली जगह मिली है। फलक नाज और सायरस भरुचा को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिलते दिख रहे हैं। जिया शंकर के कप्तान बनने से पहले पूजा भट्ट नॉमिनेशन से बची हुई थीं, हालांकि बाद में जिया ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया और खुद को बचा लिया। आइए इस हफ्ते के एलिमिनेशन के अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

फलक नाज होंगी घर से बेघर?

बिग बॉस खबरी के एक ट्वीट के अनुसार इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड इस प्रकार हैं-

1 मनीषा रानी

2 पूजा भट्ट

3 अविनाश सचदेव

4 जाद हदीद

5 बेबिका ध्रुवे

6 सायरस भरूचा

7 फलक नाज

इस बीच वोटिंग ट्रेंड से साफ पता चल रहा है कि फलक नाज और सायरस भरूचा पर ही इस हफ्ते एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। फलक नाज और सायरस भरुचा के बीच वोट्स में ज्यादा अंतर नहीं है। अब देखना होगा की इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाता है। अभी इसको लेकर कोई कन्फर्मेँशन नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर शीजान खान की बहन फलक नाज के एलिमिनेट होने की ही खबर वायरल हो रही है। अब देखना होगी कि सलमान किसी घर से बेघर करते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article