टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने बताया फुकरा इंसान के दिल का हाल, कहा 'क्या तुझे पसंद है जिया शंकर ?'....

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की एलवीश यादव कंटेस्टेंट फुकरा इंसान से उनका दिल का हाल पूछ रहे थे, यानी क्या वो जिया शंकर को पसंद करते हैं। जिसे सुन अभिषेक शरमाने लगते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की एलवीश यादव कंटेस्टेंट फुकरा इंसान से उनका दिल का हाल पूछ रहे थे, यानी क्या वो जिया शंकर को पसंद करते हैं। जिसे सुन अभिषेक शरमाने लगते हैं।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दिन भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। पिछले एपिसोड में हाल ही में घर में दाखिल हुए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव फुकरा इंसान से उनकी दिल की बात पूछ रहे हैं। जिसे सुन कंटेस्टेंट अभिषेक शर्मा जाते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर क्यों एल्विश ने अभिषेक मल्हान से ये सवालBigg Boss OTT 2: जिया शंकर ने उड़ाई एल्विश यादव के चरित्र की धज्जियां, कहा 'पुनीत और बेबीका की कॉपी है'... किया।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की अभिषेक, एल्विश और मनीषा रानी डिनर कर रहे होते हैं। इसी दौरान एल्विश यादव अभिषेक से जिया शंकर को लेकर सवाल-जवाब करने लग जाते हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) पूछते हैं कि तू जिया के पास क्यों गया? इस बात के जवाब में अभिषेक (Abhishek Malhan) हैं की क्यूंकि वो मेरी दोस्त है, इसे सुन एलवीश हसने लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक मल्हान एल्विश की बातें समझ जाते हैं और शर्माते हैं। फैंस इस बात को सुन सोशल मीडिया पर कह रहे हैं की एल्विश को भी पता है की अभिषेक जिया को पसंद करता है। इसी के साथ कुछ यूजर तो ये भी कह रहे हैं की अभिषेक मल्हान शुरू से ही जिया की बेज्जती करते आ रहे हैं, तो प्यार कैसे हो सकता है। इस बार घर से बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, मनीषा रानी, फलक नाज और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है। इसी के साथ घर नहीं नई कप्तान मनीषा रानी बनी हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article