Bigg Boss Ott 2: पूजा भट्ट को पसंद करते हैं एल्विश यादव, मनीषा रानी से कहीं दिल की बात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 13, 2023, 11:26 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। हर किसी को शो के विनर के नाम का बेसब्री से इंतजार है। घर में फिनाले से पहले रोस्ट टास्क हुआ। रोस्ट टास्क के बाद एल्विश अपनी दोस्त मनीषा रानी से कहते हैं कि उन्हें पूजा भट्ट की पर्सनैलिटी अच्छी लगती हैं।

Bigg Boss ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने फिनाले वीक में है। 14 अगस्त को फिनाले एपिसोड होगा। फिनाले एपिसोड से पहले कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को रोस्ट करते हैं। रोस्ट टास्क के दौरान सभी घरवालों ने एक- दूसरे की पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं। रोस्ट के दौरान एल्विश यादव पूजा भट्ट से कहते हैं वो घर में इतना काम करती हैं। उन्हें पता है कि हरियाणवी घरों में कितना काम होता है तो क्या आप मुझसे शादी करोंगे।

पूजा एल्विश की बातें सुनकर हंसने लगती हैं। एल्विश टास्क खत्म होने के बाद मनीषा रानी से कहते हैं 51 साल की उम्र में पूजा भट्ट इतनी खूबसूरत हैं। अपने जमाने में वो कितनी खूबसूरत होंगी। वो आगे कहते हैं अगर वो मेरी उम्र की होती तो मैं उन्हें अप्रोच जरूर करता।

End of Feed