Bigg Boss OTT 2: 'बंदी तेरी रोमांस मेरा' अविनाश सचदेव पर एल्विश यादव ने किया भद्दा कमेंट, आग बबूला हुए दर्शक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 20, 2023, 08:34 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) के बीच में जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। अब बिग बॉस के तानाशाही टास्क में भी एल्विश ने अविनाश को लेकर कई भद्दे कमेंट किए हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अविनाश सचदेव और फलक नाज के बीच कुछ कनेक्शन नजर आने लगा है, दोनों ही कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को लेकर फील करने लगे हैं, दर्शकों और घरवालों का भी कुछ ऐसा ही मानना है। अविनाश ने तो फलक को लेकर अपनी फीलिंग्स भी क्लियर कर दी हैं। बिग बॉस के घर में जब से एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, तभी से ही वह अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) को लगातार टारगेट कर रहे हैं। दोनों के बीच में जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। अब बिग बॉस के तानाशाही टास्क में भी एल्विश ने अविनाश को लेकर कई भद्दे कमेंट किए हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एल्विश ने तो यह तक भी कह दिया कि 'बंदी तेरी रोमांस मेरा।' जिसके बाद फलक नाज भड़क जाती हैं और एल्विश पर चिल्लाने लगती हैं।

End of Feed