Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav के सपोर्ट में उतरा Salman Khan का पक्का दुश्मन, कनाडा से दी धमकी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 31, 2023, 09:14 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने एल्विश यादव को जमकर लताड़ा है। जिसके बाद यूट्यूबर की आंखों से आंसू तक छलक गए हैं। अब सलमान खान का पक्का दुश्मन गोल्डी बरार, एल्विश के सपोर्ट में उतर आया है और सलमान खान को धमकी दी है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जमकर लताड़ा है। एल्विश यादव के साथ ही फुकरा इंसान और मनीषा रानी को भी सलमान ने काफी डांट पड़ी है। दरअसल एल्विश के जिया शंकर पर भद्दा कमेंट किया था, जिसके बाद सलमान खान उनकी मां को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वीकेंड का वार एपिसोड में बुलाते हैं। जिसके बाद यूट्यूबर की आंखों से आंसू तक छलक गए, वह फूट-फूट कर रोने लगते हैं। एल्विश को रोता देख कई लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं, जिसके बाद सलमान को सोशल मीडिया पर काफी हेट मिल रहा है। अब सलमान खान का पक्का दुश्मन गोल्डी बरार, एल्विश के सपोर्ट में उतर आया है और सलमान खान को धमकी दी है। आइए इस वायरल ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed