Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को अपने नाम करने के बाद अब एल्विश यादव का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां उनसे सलमान खान को ट्रोल करने को लेकर सवाल पूछा जाता है। इस सवाल का जवाब देते हुए वह ध्रुव राठी को भी पलटवार दे देते हैं। दरअसल ध्रुव राठी ने कुछ समय पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सलमान खान और उनके फैंस को जमकर ट्रोल कर रहे थे। एल्विश ने न सिर्फ अपनी वीडियो में सलमान खान का मजाक उड़ाया था, वहीं दूसरी ओर उन्होंने भाईजान की फिल्मों पर भी तीखी टिप्पणीं की थी। अब बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद ध्रुव राठी से इसी को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब उन्होंने हंसते-हंसते दिया। अपनी ट्रोलिंग के लिए वह थोड़ा शर्मिंदा भी नजर आ रहे थे। आइए उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।
'ध्रुव राठी को छोड़ दो तुम'
मीडिया की तरफ से एल्विश को सवाल पूछा जाता है कि आपने बिग बॉस से पहले सलमान भाई को ट्रोल किया था, ध्रुव राठी भी यही बोल रहा है। जिसके जवाब में एल्विश कहते हैं, 'तुम ध्रुव राठी को छोड़ दो.. मैं आज जब सलमान भाई से मिला तो मुझे काफी अच्छा लगा, जिस तरह से उन्होंने मुझसे बात की, यह सब काफी नया था मेरे लिए। वो ट्रोलिंग के वक्त में पुराना एल्विश था'
