Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) दिन भर दिन अपने फिनाले की तरफ आता जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बिग बॉस ने घर के सदस्यों को एक टास्क दिया था। जिसको लेकर एल्विश यादव ने अपनी नाराजगी बिग बॉस के सामने जताई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में देखने को मिला कि एल्विश यादव पूजा भट्ट और बेबीका ध्रुवे के फिनाले में जाने से नाराजगी जाता रहे थे। उनका मानना है कि बेबीका और पूजा ने समय से टास्क पूरा नहीं किया था।
दरअसल पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को टास्क दिया था, जिसमें उन्हें बिना समय देखे 27 मिनट तक बोलना था। जो सदस्य बिलकुल सटीक समय में ये कार्य पूरा कर लेगा वो फिनाले में जाएगा। ऐसे में टास्क पूजा भट्ट और बेबीका ध्रुवे जीत लेते हैं और सीधे-सीधे फिनाले में अपनी जगह बना लेते हैं। इसके बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) मनीषा रानी से टास्क की बात कर रहे होते हैं। वो कहते हैं कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि पूजा भट्ट और बेबीका ने टास्क समय से पूरा किया है, क्यूंकि मैं टाइम नोट कर रहा था। इसी दौरान बिग बॉस कहते हैं कि अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है, तो आप कन्फेशन रूम में आकर चेक कर सकते हैं। इस सीन को देख दर्शक भी बिग बॉस के इस टास्क पर सवाल उठा रहे हैं। वो कह रहे हैं कि इस टास्क को लाइव फीड में दिखाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी, एलिवश यादव और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं।
