Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के धमाकेदार फिनाले का आगाज हो चुका है। अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) बने टॉप 2 कंटेस्टेंट। घर में अभिषेक मल्हान, एल्विश रानी और मनीषा रानी की तिगड़ी ने दर्शकों के दिल जीत लिया है। फिनाले के रिजलट से पहले मेकर्स ने अभिषेक और एल्विश के लिए 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग खोल दी है। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच वॉर चल रही हैं। इस शो के विनर एल्विश यादव बन गए हैं।
Bigg Boss OTT 2 Winner (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान बने टॉप 2, मनीषा रानी का टूटा ट्रॉफी जीतने का सपना
एल्विश ने ट्रॉफी के साथ- साथ 25 लाख की प्राइस मनी जीत ली है। अभिषेक मल्हान शो के रनरअप रहे। सोशल मीडिया पर फैंस एल्विश की जीत से फैंस बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एल्विश के जीतने से बहुत खुश है। उनके वन लाइनर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। एल्विश की जर्नी काबिले तारीफ थी। उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री की थी। एल्विश ने 4 हफ्ते बाद शो में एंट्री ली थी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- सिस्टम हिल गया
एल्विश यादव की अभिषेक से सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। एल्विश पहले वाइल्ड कंटेस्टेंट है जो शो के विनर बने हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश का सिस्टम ट्रेंड कर रहा है। फैंस एल्विश को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। अभिषेक ने शो में कहा था कि कई बार फैंस के दम पर विनर बनते हैं।
