Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में बेबीका ध्रुवे और मनीषा रानी के बीच कहा-सुनी हो रही है। इसी के साथ दोनों एक दूसरे पर इल्जाम लगाती हुईं भी नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है ये पूरा मामला।
Bigg Boss OTT 2: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में बेबीका ध्रुवे और मनीषा रानी के बीच कहा-सुनी हो रही है। इसी के साथ दोनों एक दूसरे पर इल्जाम लगाती हुईं भी नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है ये पूरा मामला।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि बेबीका और मनीषा साइरस बरूचा के सामने खड़े हो कर एक दूसरे पर सवाल उठा रही हैं। जहां एक तरफ मनीषा रानी (Manisha Rani) कहती हुई नजर आ रही हैं कि कल जीतना मैं रोई हूं, उतना मैं कभी नहीं रोई। तेरी सौ तारीफ की वो नहीं देखती तू। इसी के जवाब में बेबीका (Bebika Dhruve) कहती है कि मैं फ्लिप नहीं करती लोगों में ये फ्लिप कर जाती है। जब भी उसे बोलो दोस्ती तोड़ने की बात करती है। इसी दौरान बेबीका गुस्से में मनीषा को धका दे देती है। जाते-जाते मनीषा कहती है कि अगर मेरी जैसी लड़की से इस ना पटा वो फिर किसी से नहीं पटेगी।
प्रोमो को देखकर दर्शक पोस्ट में अपनी=अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने मनीषा के सपोर्ट में लिखते हुए कहा कि 'बेबीका किसी की भी नहीं हो सकती'।
वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि बेबीका डसने वाली सांप है, फुकरा इंसान ने पहले ही कहा था। मनीषा और बेबीका घर में बेहद अच्छे दोस्त थे और फैंस भी इन्हे एक साथ काफी पसंद करते थे। बता तें चले की इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए आकांशा पुरी, फुकरा इंसान और जिया शंकर नॉमिनेट हुए हैं।
