Bigg Boss OTT 2: क्या PM Modi ने सच में की एल्विश यादव को जीताने की मांग, देखें वायरल ट्वीट की सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 14, 2023, 11:31 AM IST

Bigg Boss OTT 2: सोशल मीडिया पर हर तरफ बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले ट्रेंड कर रहा है, आज 14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर के नाम की घोषणा हो जाएगी। इससे पहले इंटरनेट पर PM Modi के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वह एल्विश को जिताने की बात कर रहे हैं, आइए इस ट्वीट की सच्चाई जानते हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले आज 14 अगस्त 2023 को टेलीकास्ट होने वाला है। जिसके साथ ही आज विजेता को लेकर चल रही डिबेट भी खत्म हो जाएगी। सोशल मीडिया पर हर तरफ बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले ट्रेंड कर रहा है, आज 14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर के नाम की घोषणा हो जाएगी। इससे पहले इंटरनेट पर PM Modi के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वह एल्विश को जिताने की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट नजर आ रही हैं, जिसमें पीएम मोदी का एक ट्वीट नजर आ रहा है, जिसमें लिखा है, 'वोट फोर सिस्टम'। इन पोस्ट को देखकर कई यूजर्स दंग रह गए हैं, और इन्हें सच मानने की भी गलती कर बैठे हैं। बता दें कि पीएम मोदी के नाम से वायरल हो रहा ये ट्वीट सच नहीं हैं, बल्कि एक धोखा है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed