टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: फिनाले से पहले अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक मल्हान, बहन प्रेरणा ने कहा- 'उसके लिए प्रार्थना करो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 14, 2023, 07:09 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) का फिनाले आज 14 अगस्त 2023 को टेलीकास्ट होना है, हालांकि फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

Image

Abhishek Malhan Hospitalized before Bigg boss ott 2 finale

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) का फिनाले आज 14 अगस्त 2023 को टेलीकास्ट होना है। बिग बॉस फिनाले का एक प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसमें पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे एक साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अब फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि तबीयत खराब होने की वजह से ही अभिषेक अब अपने फैंस के लिए बिग बॉस फिनाले में परफॉर्म करते हुए भी नहीं दिखेंगे। इस बात की जानकारी अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने ट्वीट करते हुए दी है। प्रेरणा ने फैंस ने विनती की है कि वह अभिषेक की जल्द से जल्द तबीयत सुधरने की प्रार्थना करें। इस बीच कई लोगों का मानना है कि फिनाले से पहले अभिषेक ट्रॉफी जीतने को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंता में नजर आ रहे थे।

अचानक बिगड़ी अभिषेक मल्हान की तबीयत

फिनाले से पहले फुकरा इंसान की बहन प्रेरणा मल्हान ने ट्वीट करते हुए बताया, 'अभी पता चला कि अभिषेक की तबीयत काफी खराब है और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उसने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है।आइए उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।' यह खबर सुनकर अभिषेक के फैंस परेशान नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article