Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को कल अपना विनर मिल गया है। शो को यूट्यूबर एल्विस यादव ने जीत कर बिग बॉस के पन्नो में इतिहास लिख दिया है कि एक वाइल्डकार्ड ने शो को जीता है। शो ने दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दिया था। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर फाइनलिस्ट बेबीका ध्रुवे ने मीडिया से बातचीत की और ना जीतने के सवालों पर भी जवाब दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की बेबीका ने क्या-क्या कहा।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को एल्विश यादव ने जीत लिया है। ऐसे में शो से बाहर आकर फाइनलिस्ट बेबीका ध्रुवे ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए हैं। बेबीका का इंटरव्यू वाला वीडियो अब हर जगह वायरल भी हो रहा है।
जूम टीवी को इंटरव्यू देते हुए बेबीका ध्रुवे (Bebika Dhruve) ने कहा कि बेशक ये ट्रॉफी किसी और ने जीती है, लेकिन जो मैंने जीता वो किसी ने नहीं। एल्विश और अभिषेक को ताना मारते हुए बेबीका ने कहा कि ये सब तो पहले से ही यूट्यूबर के सुपरस्टार हैं, लेकिन मैं अंडर डॉग हूं। इसलिए मुझे ट्रॉफी मामूली लग रही है। जब मीडिया सहयोगी ने बेबीका से पूछा कि सब अभिषेक मल्हान को विनर देखना चाहते थे, लेकिन जब एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दोनों में मुकाबला हो गया तो आप इस पर क्या कहना चाहेंगी। इस सवाल का जवाब देते हुए बेबीका कहती हैं कि जब एल्विश घर में आया थे मैंने पहले समझ लिया था इस बंदे में बात तो है। एल्विश के अंदर जीतने का जज्बा था अभिषेक के मुताबिक। मैंने अभिषेक को कई बार कहा भी कि अगर तू जीतेगा तो एल्विश बहुत खुश होगा, लेकिन तू नहीं होगा वो जीता तो। आखरी में उन्होंने जैद हदीद की भी तारीफ की थी। जानकारी के लिए बता दें की बेबीका, अभिषेक, मनीषा रानी, एल्विश यादव और पूजा भट्ट टॉप 5 में थे।
