BIGG BOSS OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 में फैंस को हर रोज नया हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं घर के कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) और फलक नाज ( Falaq Naaz) के बीच प्यार पनप रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ खूब टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं। इनकी बॉन्डिंग को देखकर घर के लोग दोनों को छेड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हालाँकि अविनाश ने फलक से अपने प्यार का इजहार कर दिया है लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब खबर सामने आ रही हैं कि अविनाश सचदेव फलक नाज की बहन शफक नाज को डेट कर चुके हैं और अब वह फलक पर डोरे डाल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई
जानकारी के अनुसार फलक नाज की बहन शफक नाज और अविनाश सचदेव ने एक साथ 'तेरी मेरी लव स्टोरी' सीरियल में काम किया था जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। लेकिन जल्द ही स्टार्स ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी दोनों का रिश्ता 6 महीने तक ही चला था। बताया जा रहा है कि अविनाश ने ही शफक से ब्रेकअप किया था। हालाँकि इसकी असली वजह अभी मालूम नहीं है। फलक नाज का इस बात पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब देखना यह है कि अविनाश सचदेव और फलक नाज का रिश्ता आगे बढ़ पाता है या नहीं। ऐसे में फलक की बहन शफक का इस बार क्या रिएक्शन होगा यह भी देखना दिलचस्प है।
जाते-जाते आपको बता दें कि इस हफ़्ते फलक नाज, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, आशिका भाटिया, एल्विश यादव और जेड हदीद पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है।
