टीवी मसाला

Anupama 20 July Spoiler: अपनी सास के साथ गद्दारी करेगी डिम्पी, मालती देवी खेलेगी अनुपमा के खिलाफ नई चाल

Anupama 20 July Spoiler: आज रात शो में एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है जब अनुपमा छोटी को खुश करने के लिए उसे सरप्राइज देगी​, तो वहीं मालती देवी समर-डिम्पी की डांस एकेडमी पर ताला लगवा देगी। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

Image

Anupama 20 July Spoiler

Anupama 20 July Spoiler: रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) स्टार शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में छप्पर फाड़ कमाई कर रहा है। शो में हर रोज नए हंगामे फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुपमा अमेरिका से वापस आ गई है जिसके बाद मालती देवी ने कपाड़िया हाउस में जमकर हंगामा किया। आज रात शो में एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है जब अनुपमा छोटी को खुश करने के लिए उसे सरप्राइज देगी, तो वहीं मालती देवी समर-डिम्पी की डांस एकेडमी पर ताला लगवा देगी। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

छोटी के लिए रखी पार्टी

अनुपमा शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनुपमा छोटी के लिए एक पार्टी प्लान करती है। उसका मूड ठीक करने के लिए वह पूरे घर को सजाती है। अनुज अनुपमा छोटी के साथ मिलकर डांस करते हैं और सभी घरवाले केक काटते हैं।

डिम्पी करेगी गद्दारी

शो में आज रात खूब हंगामा होगा। अनुपमा की छोटी बहू डिम्पी अखबार में बयान देगी कि अनुपमा ने मालती देवी का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है जिससे उसका बहुत नुकसान हुआ है। अब मालती देवी अनुपमा पर केस कर सकती है। यह खबर छपने के बाद आग की तरह फैल जाएगी। वहीं शाह हाउस डिम्पी को इस हरकत के लिए उसे खरी खोटी सुनाएगा। सभी मिलकर डिम्पी को कहेंगे कि उसने बहुत गलत किया है, तभी डिम्पी अपना बचाव करते हुए सबको जवाब देती है कि मैंने जो बोला सच बोला इसमें मेरी कोई गलती नहीं।

समर-डिम्पी की एकेडमी पर लगेगा ताला

अनुपमा की कहानी में जबरदस्त मोड़ आएगा मालती देवी समर और डिम्पी की डान्स क्लास को सील करवा देगी। जिसके बाद अनुपमा मालती देवी से माफ़ी माँगने जाएगी।मालती देवी का बदला यहीं पूरा नहीं होगा वह अनुपमा से कहेगी कि मैं तुम्हें एक ही शर्त पर माफ करुंगी जब तुम शीला की जवानी गाने पर डान्स करोगी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article