BIGG BOSS OTT 2 : फलक के जाने से टूटा Avinash Sachdev का दिल, कहा बाहर जाते ही सबसे पहले मिलूंगा

BIGG BOSS OTT 2 : फलक नाज के जाने से अविनाश सचदेव काफी उदास नजर आ रहे हैं। अविनाश ने अभिषेक को अपने दिल की बात बताई और कहा कि ये शो जैसे ही ख़त्म होगा मैं फलक के पास चला जाऊँगा। आइए देखते हैं अविनाश ने और क्या कहा

BIGG BOSS OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी ( Bigg Boss OTT 2) का दूसरा सीजन दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो को ऑनएयर हुए छह हफ़्ते हो गए हैं और शो का हर सदस्य जनता को खूब एंटरटेन कर रहा है। वहीं बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर के वीकेंड का वार हुआ जिसमें फलक नाज( Falaq Naaz) को घर के सदस्यों ने वोट आउट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से अविनाश और जिया काफी उदास नजर आए। बिग बॉस ओटीटी 2 के चहेते जानते होंगे कि घर में फलक नाज और अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) की दोस्ती बहुत खास थी, अविनाश ने फलक से अपने प्यार का इजहार तक कर दिया था। अब फलक के जाने से अविनाश अकेले पड़ गए हैं और काफी दुखी भी नजर आए।

Avinash Sachdev gets Emotional

अविनाश ने अभिषेक को बताया अपने दिल का हाल

फलक नाज के जाने के बाद अभिषेक मल्हान ने अविनाश से पूछा कि आप ठीक हैं? अविनाश ने मना करते हुए कहा नहीं, मैं फलक के जाने से बहुत उदास हूँ , वो मेरे सबसे करीब थी और मुझे सबसे ज्यादा समझती थी। दो साल बाद मुझे कोई ऐसा मिला था जो मुझे इतने अच्छे से समझता हो, अविनाश ने आगे कहा कि कोई नहीं कुछ दिन की बात है मैं जल्द ही उससे मिलूंगा। इसके बाद बेबिका अविनाश से पूछती है कि क्या तुम शो खत्म होने के बाद भी फलक से मिलोगे? अविनाश कहता है कि शो खत्म होने के बाद मैं सबसे पहले फलक से ही मिलूँगा।

End of Feed