Bigg Boss OTT 2: इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये कंटेस्टेंट! 5 घरवालों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 11, 2023, 08:27 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss Nominations) के इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसके साथ ही इस वीक घर से बेघर होने के लिए टोटल 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं। इस बार का एलिमिनेशन काफी इंट्रस्टिंग साबित होने वाला है।

Bigg Boss OTT 2 Nominated contestants: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है, जिसके बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया गया है। इस हफ्ते का एलिमिनेशन काफी दिलचस्प रहने वाला है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में साइरस भरूचा के घर से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में कोई मेडिकल इमरजेंसी होने की वजह से उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क भी काफी इंट्रस्टिंग था। ऑडियंस ने फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान को नॉमिनेशन से बचा लिया है। आइए इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed