Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होते हुए नजर आ रही हैं। शो में कंटेस्टेंट्स हर दिन अपना रंग बदलते हैं। आज जो लोग दोस्त है कल वहीं एक -दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। शो को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिलते ही घर में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने घर में आते ही अपनी गेम शुरू कर दी है। वहीं, आशिका भाटिया घूम दिखाई दे रही हैं।
Avinash and Elvish Fight (credit pic: instagram)
एल्विश ने अभिषेक के साथ मिलकर अविनाश का जमकर मजाक उड़ाया था। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एल्विश और अविनाश एक- दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
अविनाश और एल्विश में हुई जमकर लड़ाई
वीडियो में अविनाश किचन एरिया में झाड़ू लगाते हुए नजर आते हैं। वहां खड़े एल्विश कहते हैं कि मेरे ऊपर से ना कूड़ा ले जाइयो। अविनाश एल्विश से कहते हैं जो बोलना है मुझे सीधा बोला। एल्विश बार-बार अविनाश से कहते हैं वहां जा वहां पेड़ के पीछे मुंह छीपा। अविनाश कहते हैं यहीं रहूंगा नहीं जाऊंगा। दोनों लड़ाई के दौरान काफी पर्सनल हो जाते हैं। अविनाश और एल्विश के बीच में शुरुआत से ही टशन देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वॉर पर सलमान किसकी लगाएंगे क्लास इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। घर में मनीषा रानी और बेबिका के बीच में भी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा झगड़ा हो जाता है।
