Bigg Boss OTT 2: लाख कोशिशों के बाद भी अभिषेक मल्हान के हाथ लगी हार, गुस्साए फैंस ट्विटर पर जमकर काट रहे हैं बवाल

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं अभिषेक मल्हान के हाथ लाख कोशिशों के बाद भी हार लगी। उनकी हार से फैंस में भी मायूसी छा गई है। वे लगातार अभिषेक मल्हान को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

Fans Reaction On Abhishek Malhan Losing Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता का नाम सामने आ चुका है। जहां एल्विश यादव (Elvish Yadav) के हाथ 'बिग बॉस' की ट्रॉफी लगी है तो वहीं लाख कोशिशों के बाद भी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान ने जीत के लिए खूब जद्दो-जहद की थी। उनके फैंस ने भी अभिषेक को विजेता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' हारने के बाद अभिषेक मल्हान के साथ-साथ उनके फैंस में भी मायूसी फैल गई है। वे लगातार ट्विटर के जरिए अभिषेक मल्हान की हार पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

End of Feed