Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान ने गधा बुलाने पर चिढ़ गए एल्विश यादव, कहा- 'बाहर किसी की हिम्मत नहीं है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 10, 2023, 08:00 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच जमकर लड़ाई और बहसबाजी देखने को मिल रही है। बिग बॉस लाइव फीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के लिए आग उगलते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभी तक भाईचारे और दोस्ती की बात करने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के बीच जमकर लड़ाई और बहसबाजी देखने को मिल रही है। बिग बॉस लाइव फीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों यूट्यूबर एक दूसरे के लिए खिलाफ जहर उगलते नजर आ रहे हैं। इस बहस की शुरुआत एल्विश यादव करते हैं, जब वह पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पास जाकर अभिषेक की बुराई करते हैं। दरअसल अभिषेक ने यह कहा था कि एल्विश अपना ओपिनियन नहीं देते हैं, जो बात एल्विश यादव को पसंद नहीं आई है। इसके साथ ही दोनों आपस में बहस बाजी करने लगते हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed