टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव के लिए अविनाश सचदेव से भिड़े अभिषेक मल्हान, फैंस बोले- ये है असली भाईचारा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 20, 2023, 02:14 PM IST

Bigg Boss Ott 2: घर में एल्विश यादव को तानाशाह बनाया जाता है। घरवालोंं को एल्विश के मुताबिक काम करना होता है। अविनाश कुछ भी करने से मना कर देते हैं। अविनाश के इस एटीट्यूड को देखकर अभिषेक मल्हान भड़क जाते हैं। अभिषेक के बार- बार समझाने के बावजूद अविनाश कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर सिर्फ फैंस बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की बात कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स हर दिन नए रंग दिखाते हैं। घर में कंटेस्टेंट्स ने पहले हफ्ते से ही गेम खेलना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, बेबिका ध्रुवे और मनीषा रानी ट्रेंड कर रहे हैं। घर में एल्विश यादव ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। फैंस एल्विश और अभिषेक के भाईचारे को बेहद पसंद करते हैं।

बिग बॉस के घर में एल्विश यादव को तानाशाह बनाया जाता है। अविनाश सचदेव घर में एल्विश की बातों को मानने से इंकार कर देते हैं। इस बात पर अभिषेक मल्हान भड़क जाते हैं। अभिषेक कहते हैं कि तुम एल्विश की नहीं पूरे घरवालों की बेइज्जती कर रहे हो। हालांकि इस लड़ाई के दौरान एल्विश अभिषेक को बार-बार रोकने की कोशिश करते हैं। एल्विश के लिए अभिषेक का स्टैंड लेना फैंस को पसंद आ रहा है।

फुकरा इंसान और अविनाश में हुआ झगड़ा

घर में अभिषेक और एल्विश की दोस्ती फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। दोनों एक- दूसरे का हर समय साथ देते हैं। अभिषेक ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये है असली भाईचारा। घर में अभिषेक एल्विश से कहते हैं कि इस घर में मेरी दो प्रायोरिटी हैं एक मनीषा और दूसरा तू। मैं इस घर में किसी के साथ लव एंगल नहीं बनाना आया हूं। घर में मनीषा, एल्विश और अभिषेक एक- दूसरे के लिए खड़े नजर आते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article